mumbai rains
File Photo: ANI

    Loading

    मुंबई  एक तरफ जहाँ मुंबई (Mumbai) में आसमान से बारिश (Mumbai Rains) के रूप में आफत बरस रही है। इसके चलते अब लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गयीहैं। इस भारी बारिश के चलते अब मुंबई से अलग-अलग हादसों में करीब 32 लोगों की मौत की खबर है। 

    भयंकर बारिश और जलभराव (WaterLogging) के चलते कई इलाकों में जाम लग गया है। इस ताबड़तोड़ बारिश का अब आलम यह है कि, लोकल ट्रेन का परिचालन भी बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं नवी मुंबई, खारघर की पहाड़ी और अंधेरी सबवे समेत कई इलाकों में लोगों को आज अपनी जान पर खेलकर अपने रास्ते तय करने पड़े। 

    देखें बारिश से बेहाल मुंबई के कुछ Video :

    बारिश के भयानक मंजर में पुलिस स्टेशन भी अब पानी में डूबे नजर आए। इस तरह जगह-जगह खुले मैनहोल ने भी लोगों को खूब परेशान कर रखा है, जिसमे कई बार लोग गिरते-गिरते बचे। हालांकि, नालासोपोरा में हुई एक घटना में 4 साल का बच्चा मैनहोल में डूबने से नहीं बच सका। पता हो कि  मुंबई में आगामी 24 घंटे बहुत भारी और भयंकर बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट भी पहले से ही जारी हो चूका है। 

    Courtsey: Rahul Deo Kumar

    जी हाँ मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानि दोनों जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुंबई केंद्र की मानें तो रायगढ़, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बुधवार-गुरूवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी हो चूका है।