मुंबई. मुंबई (Mumbai) के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग (Fire) लग गयी।
#WATCH | Maharashtra: A level 2 fire broke out in Aashiyana Tower in Mumbai’s Oshiwara, this morning. More details awaited. pic.twitter.com/zPufvpovmE
— ANI (@ANI) June 4, 2021
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आग में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। आग आशियाना टावर के एक हिस्से में सुबह आठ बजे लगी थी और इसके प्रथम तल पर फैल गयी। अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और पानी के कई टैंकर घटनास्थल पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने का काम अब भी जारी है।