MUMBAI
Pic : ANI

    Loading

    मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार मुंबई (Mumbai) में हो रही मूसलाधार बारिश (Mumbai Rains) ने यहाँ के हाल बेहाल कर दिए हैं। अत्यधिक जलजमाव के कारण अब यहां की सड़कें पानी में डूब तो (Waterlogging In Mumbai) गई ही हैं। वहीं इस आफत की बारिश के चलते आब कई लोग फंस गए हैं, इसके चलते वे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। ख़ासकर मुंबई के निचले इलाकों में परेशानी और ज्यादा बढ़ गयी है। यहां के सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है।

    इस क्रम में अब भारी बारिश के चलते चेम्बूर के वाशी नाका इलाके में भयंकर लैंडस्लाइड (Landslide In Mumbai) हो गया है। इसकी चपेट में यहाँ के 4-5 घर आ गए हैं और कई लोग इसके मलबे में दब भी गए हैं। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू किया गया जा चूका है।

    इसके साथ ही एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने अब तक घटनास्थल के मलबे से 11 शवों को निकाला है। इनमें एक महिला की बॉडी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में 6 से 8 और लोग दबे होने की आशंका है। वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार सुबह एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि BMC ने कर दी है।

    मुंबई: जलमग्न हुईं सड़कें:

    गौरतलब है कि  मुंबई के सियोन इलाके और गांधी मार्केट में फिलहाल पानी भर गया है। यहाँ की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं। यहाँ अब जगह-जगह गाड़ियां फंस गई हैं। इस वजह से भी अब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जगह-जगह पर BMC के कर्मचारी मुस्तैदी से मौजूद हैं, जो लोगों को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे खतरा और बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें, और बहुत जरुरी होने पर ही घर से निकलें।

    अगले 48 घंटे मुंबई के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण:

    इधर निचले इलाकों के साथ-साथ मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशनों पर भी फिलहाल भारी जलजमाव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने पहले ही अंदेशा जता दिया गया था कि आने वाले 48 घंटे मुंबई के लिए बारिश के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण और भयंकर साबित हो सकते हैं।इसी के मद्देनजर यहाँ पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। जिसके साथ ही साथ लोगों को यह भी साफ़ हिदायत दी गई थी कि अगर जरूरी काम हो तो ही तभी वह घर से बाहर निकले वर्ना घर से न ही निकले तो बेहतर।