एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी (Photo Credits-ANI Twitter)
एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश (Maharashtra Floods) का तांडव जारी है। सूबे में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से अलग-अलग जिलों में अब तक 136 लोगों की जान चली गई है। रायगढ़ में अब तक भूस्खलन से 44 लोगों की जान गई है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मुंबई (Mumbai Rain Updates) में भी बारिश हो रही है। लेकिन मुंबई से सटे जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में आने वाले समय में परेशानियां बढ़ सकती है।

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हालात खराब हैं। रायगढ़ में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। यहां एनडीआरएफ तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार मलबे में यहां 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। रत्नागिरी में भी छह लोगों की जान गई है। सतारा में 26 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि अब तक 136 लोगों की मौत सूबे में हुई है। 

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में 136 लोगों की मौत-

    दूसरी तरफ महाराष्ट्र के रायगढ़, कोंकण, सतारा में अगले दो दिनों का रेड अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही कोल्हापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जबकि केंद्र ने भी मदद की घोषणा की है। मरने वालों के परिवार को केंद्र ने दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।