Heavy rain in Mumbai, Meteorological Department issued this alert, watch video
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) के आगमन के बाद मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई इलाकों में मानसून का असर दिखा रहा है। मुंबई में प्री-मानसून शावर्स शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह कुछ घंटों की बारिश हुई जिसके बाद मंगलवार को भी मुंबई में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

    मुंबई के रीजिनल मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है। मुंबई में अगले पांच दिनों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। राज्य में किसी तरह की कोई घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

    बताया जा रहा है कि, राज्य प्रशासन को निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। बता दें कि, मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वैसे मंगलवार की सुबह मुंबई के कुछ इलाकों में बारिश हुई जिसके बाद कहीं-कहीं हल्का जलजमाव भी हुआ। 

    ANI के अनुसार, मुंबई के साइन इलाके में कुछ देर हुई बारिश के बाद जलजमाव हुआ। मुंबई के साइन इलाके में प्री-मानसून का असर देखा जा सकता है। मुंबई में हो रही बारिश के चलते साइन इलाके में हल्की वाटर लॉगिंग देखे गई है। वाटर लॉगिन के चलते यहां राहगीरों को रास्ते पर चलने में दिक्कत हुई।

    मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि, सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है।