Narayan Rane Updates : Narayan Rane reaches hospital in Mumbai ahead of his Jan Ashirwad Yatra on Friday
File Pic

  • राज्य सरकार ने कम कर दी थी सुरक्षा

Loading

मुंबई. ठाकरे सरकार (Thackeray government) द्वारा बीजेपी नेता नारायण राणे (BJP leader Narayan Rane) की सुरक्षा हटाने के बाद, केंद्र सरकार ने अब उन्हें सीआईएसएफ की वाई ग्रेड (Y  Grade) की सुरक्षा (Security) प्रदान की है।

कुछ दिन पहले ही, राज्य सरकार ने देवेंद्र फडनवीस (Devendra Fadnavis), चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) और अन्य भाजपा नेताओं की सुरक्षा कम कर दी थी। राज्य सरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और सांसद नारायण राणे को वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान कर रही थी।

हालांकि, कुछ दिन पहले घोषित एक नए फैसले के बाद इनकी सुरक्षा रद्द कर दी गई। गौरतलब है कि वाई ग्रेड की सुरक्षा तीसरी सुरक्षा प्रणाली है और यह उन लोगों को प्रदान की जाती है जो महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले हैं। इसमें कुल 11 सुरक्षा गार्ड होते हैं, जिसमें दो प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।