नीलेश राणे का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उनके पास केवल भाजपा में शामिल होने का विकल्प बचा

    Loading

    मुंबई:  पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर, पूर्व सांसद और नारायणा राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। नीलेश ने ट्वीट करते हुए कहा, “राहुल गांधी के सभी करीबी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह राहुल गांधी के स्वभाव का एक हिस्सा है, मैं सब कुछ जानता हूं और कांग्रेस को लेने और डूबने वाला मैं सबसे बुद्धिमान व्यक्ति हूं। राहुल गांधी के पास खुद बीजेपी में शामिल होने का आखिरी विकल्प है।”

    ज्ञात हो कि, दोपहर में राहुल गांधी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के युवा नेता जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। 

    अपनों के ही न आएं काम, तो कैसी राजनीति

    भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन ने कहा, “आज से मेरे राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय शुरु हो रहा है।” भगवा दल में शामिल होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अनुभव किया कि अगर देश में असली मायने में कोई राजनीतिक दल है तो वह भाजपा ही है। 

    उन्होंने कहा, ‘‘बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र विशेष के होकर रह गए हैं। आज देश हित के लिए कोई दल और नेता सबसे उपयुक्त है और वह मजबूती के साथ खड़ा है तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।”

    प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नि:स्वार्थ भाव से भारत की सेवा कर रहे हैं और सभी चुनौतियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह जिस नये भारत का निर्माण कर रहे हैं उसमें मुझे भी छोटा सा योगदान आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए करने को मिलेगा। यह विचार करके मैं आज इस निर्णय (भाजपा में शामिल होने के) पर पहुंचा हूं।” 

    प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस में रह कर वह जनता के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे थे इसलिए वहां बने रहने का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘अब भाजपा वह माध्यम बनेगी। एक सशक्त संगठन और मजबूत नेतृत्व है यहां, जिसकी आज देश को जरूरत है। मैं इस वक्त ज्यादा बोलना नहीं चाहता, मेरा काम बोलेगा। अब मैं एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। जो उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का है उसको लेकर भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा।”