GADKARI-PATIL

    Loading

    मुंबई. आज देश के उर्जावान और कर्मठ नेता, एक बेहतीन एक बेहतरीन ‘टास्क मास्टर’  श्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) अपना 63वां जन्मदिन (HBD Nitin Gadkari) है। वैसे तो उनके सहयोगी और उनके विरोधी दोनों ही गडकरी जी को एक कुशल प्रशासक और पथ प्रदर्शक मानते हैं। लेकिन इन सबके बीच महाराष्ट्र के वर्तमान जल संसाधन मंत्री जयंत राजाराम पाटिल (Jayant Rajaram Patil) उन्हें हमेशा एक दिलदार और दिलचस्प व्यक्ति मानते आये हैं। इतना ही नहीं उनका तो यह भी मानना है कि गृह राज्य महाराष्ट्र और देश के विकास के लिए श्री गडकरी हमेशा से ही प्रयत्नशील रहे हैं। आइये देखते हैं जयंत राजाराम पाटिल के नितिन गडकरी को लेकर उनके कुछ विचार।

    जयंत राजाराम पाटिल ने दी श्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई :

    आज मेरे पुराने स्नेही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की सालगिरह है। नितिन जी के बारे में लिखने के लिए मेरे पास बेहद कुछ है। इस आर्टिकल की शब्द संख्या कम पड़ जाए इतनी…  नितिन जी बड़े ही दिलदार, दिलचस्प, छोटी-छोटी चीजों में ना रहने वाले और महाराष्ट्र-   देश के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले नेता हैं। मेरे और उनके बीच बड़े घनिष्ठ संबंध रहे हैं। महाराष्ट्र की विधानसभा में जब मैंने बतौर विधायक काम करना शुरू किया तब से मैं गडकरी जी का बडा प्रशंसक रहा हूं। राज्य का विपक्षी नेता कैसा हो, इसका उत्तम उदाहरण गडकरी जी ने दिया है। मैं जब महाराष्ट्र राज्य का वित्तमंत्री बना, तब गडकरी जी विपक्ष में थे। मुझे याद है वे कैसे हमारी छोटी-छोटी गलतियां पकड़ लेते थे और सरकार को तलवार की नोंक पर रखते थे। सरकार की किसी भी गलती को सदन में लाना हो तो वह बड़ी तैयारी से आते। जब भी अपनी हस्तमुद्रा से गडकरी जी अपने भाषण के लिए सदन में खड़े होते, तब मुझे पता चल जाता कि आज हमारी खैर नहीं।

    महामार्ग ही सुनाते हैं गडकरी जी के कार्यों की कथा:

    महाराष्ट्र राज्य में जब युति की सरकार आयी, तब उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने बेहतरीन काम कर महाराष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज भी मुंबई के बड़े-बड़े रास्ते, महाकाय ब्रिज गडकरी जी के कार्य की कथा सुनाते हैं। संयोगवश गडकरी जी को केंद्र में भी सड़क और महामार्ग निर्माण की जिम्मेदारी मिली। आज देश भर में जो रास्तें, महामार्ग, उड्डान पुलों का काम चल रहा है और जो इंफ्रास्ट्रक्चर के काम अस्तित्व में आ चुके हैं, उनका श्रेय नितिन गडकरी जी को जाता है। देश इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्रगति पथ पर रहे, इसके लिए गडकरी जी निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

    महाराष्ट्र और देश के विकास हेतु सैदेव प्रयत्नशील:

    जब यूपीए की सरकार थी, तब आदरणीय शरद पवार साहब सामान्य जनता के लिए उपलब्ध रहते थे, उसी तरह आज की सरकार में नितिन गडकरी सामान्य लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं। आज की केंद्र सरकार में शायद वे एकमेव मंत्री है, जिनके पास हम हक से अपनी समस्या ले जा सकते हैं। जब आदरणीय पवार साहब देश के कृषि मंत्री थे, तब उनके प्रयत्नों से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर देश का भारी तेल आयात खर्च घटाने के लिए देश भर के शक्कर कारखानों में इथेनॉल की पॉलिसी शुरू की गई, गडकरी जी उस पॉलिसी को एक कदम और आगे ले गए।

    एक स्पष्ट और निर्भय वक्ता:

    आज की सरकार में वे एक स्पष्ट और निर्भय वक्ता हैं। सरकार की गलतियों पर परदा ना डालते हुए गलतियां ठीक करने के लिए सतर्क करते हैं। शायद उनकी यह स्पष्टता उनके खुद की पार्टी के लोगों को अच्छी नहीं लगती होगी, परंतु सामान्य लोगों को गडकरी जी का यह स्वभाव अच्छा लगता है। मैं मेरे इस दिलदार, दिलचस्प, महाराष्ट्र का नाम देश भर में करने वाले स्नेही को उनकी सालगिरह पर लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देता हूँ!

     

    जयंत राजाराम पाटिल

    जल संसाधन मंत्री, महाराष्ट्र सरकार