Nitish
File Pic

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अब महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस के बीच तलवारें खिंच गयी हैं। एक तरफ जहाँ मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम को लीड करने रविवार को मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को महाराष्ट्र सरकार ने रात करीब 11 बजे मुंबई में क्वारन्टीन कर दिया है वहीं अब इस मामले पर बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी अब मैदान में उतर गए हैं।

आपको बता दें की बिहार पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम को लीड करने रविवार को मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को महाराष्ट्र सरकार ने रात करीब 11 बजे मुंबई में क्वारन्टीन कर दिया था। ग़ौरतलब है कि, बिहार पुलिस की चार पुलिस अधिकारियों की एक टीम करीब हफ्ते भर पहले से मुंबई में मौजूद है, और लगातार सुशांत मामले की जांच कर रही है। वैसे भी एसपी विनय तिवारी को जबरन  क्वारन्टीन करने को लेकर महाराष्ट्र सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं इस पर BMC का कहाँ है कि पटना के पुलिस अधीक्षक बिनय तिवारी को मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू आगमन के लिए वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार ही क्वारन्टीन किया गया है। 

इस मुद्दे पर पटना में बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई में पुलिस अधीक्षक बिनय तिवारी से वर्तमान परिस्तिथि पर बात भी की है। पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि “हम महाराष्ट्र के डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं।अभी मुझे इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना है।

वहीं अब बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी इस मुद्दे पर गुस्सा प्रतीत हो रहे हैं। उनका कहना था कि “पुलिस अधीक्षक बिनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं है। यह कोई  राजनीतिक दांव पेंच नहीं है, बिहार पुलिस बस अपना कर्तव्य निभा रही है। हमारे डीजीपी उनसे बात करेंगे।”