arrest
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    ठाणे :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane District of Maharashtra) में पुलिस ने 1.44 लाख रुपये का कथित गोमांस बरामद किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बताया जाता है कि इस कथित गोमांस (Beef) को गैरकानूनी तरीके से यहां लाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक वैन को ठाणे के भिवंडी शहर (Bhiwandi City of Thane) के वादपे नाका (Vadape Naka)  पर रोका गया और उसके 23 वर्षीय चालक को भी गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

    भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन अहमदनगर से मुंबई जा रहा था। उन्होंने बताया कि भादंवि और पशु संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस कथित गोमांस को मुंबई के गोवंडी पहुंचाना था। राज्य में गोहत्या और गोमांस लाने पर प्रतिबंध है।