Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    पुणे. पुणे में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से पैर पसार रही है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में फिर 10 हजार 963 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 96 हजार 933 पहुंच गई है, वहीं जिले में 109 लोगों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हुई मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 11,212 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक 5,86,459 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जिनमें 10,282 लोग आज ठीक हुए हैं। जिले में अभी भी एक्टिव मामलों की संख्या 99,431 हैं। 

    पिंपरी-चिंचवड़ में 54 मौतें

    पिंपरी-चिंचवड़ में कोरोना से बीते 24 घंटे में 54 मौतें हुई हैं, हालांकि इसमें शामिल 22 मरीज दूसरे शहर, जिला, तालुका से यहां इलाज के लिए आए थे। जबकि पिंपरी-चिंचवड़ के 33 मरीज शामिल है। गत दिन भर में सर्वाधिक 61 मौतें दर्ज हुई थी। लगातार दूसरे दिन 54 मौतें होने से चिंता जताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवड़  में यह महामारी अब तक 2317 जिंदगियां निगल चुकी है। इसके अलावा दूसरे शहर, जिला, तालुका से इलाज के यहां आए 980 मरीज भी मौत का शिकार हो चुके हैं।

    शुक्रवार को शहर में बीते 24 घंटे के भीतर 2529 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि आज कुल 2872 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए। फिलहाल पिंपरी-चिंचवड़ शहर के अस्पतालों में कुल 7022 मरीजों का इलाज जारी है।

    महाराष्ट्र में 63 हजार से अधिक मामले

    गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड कोरोना मामले सामने आए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 398 लोगों की मौत (Death) हो गई, जबकि 63,729 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े गुरुवार के मुकाबले कई ज़्यादा हैं।