राज ठाकरे ने व्यक्त की भावनाएं, बालासाहब को किया याद

Loading

मुंबई. बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दोपहर 12.30 बजे यह भूमिपूजन होगा। इस पृष्ठभूमि पर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा रखी गई है। साथ ही, देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को मनाने के लिए मिठाई बाटनें का निर्णय लिया है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी राम मंदिर के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर एक पत्र लिख कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

राज ठाकरे ने कहा, लगभग तीन दशकों के संघर्ष, सैकड़ों कार कार्यकर्ताओं के बलिदान और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की दो पीढ़ियों के बलिदान के बाद यह दिन देखने मिल रहा है। इस समय हमें बालासाहेब ठाकरे की याद आ रही है, शुभ अवसर पर उन्हें होना चाहिए था। बालासाहेब दिल से खुश हो जाते। 

राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बालासाहेब ठाकरे ने इस आंदोलन को समर्थन दिया था। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि, भगवान रामचंद्र के मंदिर का भूमिपूजन मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है।