मुंबई. मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी को बेगुलुरू से यहां लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया , जिसने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बेंगलुरु की एक जेल में रखा गया था। वह कई वर्षों से फरार था।
कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्टूबर, 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके में गोलीबारी के एक मामले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस शनिवार को उसे लाने के लिए बेंगलुरु रवाना हुई थी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी को मंगलवार सुबह सड़क के रास्ते बेंगलुरु से मुंबई लाया गया।
Mumbai: Gangster Ravi Pujari remanded to police custody till March 9, in 2016 Gajali restaurant firing
He is wanted in more than 49 cases in the city. pic.twitter.com/sGqdgHmMnq
— ANI (@ANI) February 23, 2021
इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की उगाही रोधी प्रकोष्ठ ने उसे यहां की एक विशेष मकोका अदालत में विशेष किया। विशेष न्यायाधीश डी ई कोथालिकर ने पुजारी को नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुजारी के सात सहयोगी पहले से ही जेल में हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखने वाला पुजारी विदेश से उगाही रैकेट चलाता था और कारोबारियों तथा फिल्म हस्तियों को निशाना बनाता था।