kangna

Loading

मुंबई. शिवसेना (Shivsena) के संपादकीय सामना में एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) और बीजेपी (BJP) पर हमला किया गया है। सामना में लिखा गया है कि मुंबई को पाकिस्तान कहनेवाली एक नटी (अभिनेत्री) के पीछे कौन है? यह भी पता लगाना होगा कि मुख्यमंत्री को तू-तड़ाक से संबोधित करने वाले एक समाचार चैनल के संपादक के पीछे और कौन है?महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को एक हो जाना चाहिए। ये मुश्किल दौर आ गया है। 

दरअसल आज शिवसेना के संपादकीय ‘सामना’ में यह लिखा गया है कि ‘महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को अब ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो चूका  है। ये ग्रहण और कोई नहीं बल्कि ‘बाहर वाले ’ लोग ही लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें हमेशा मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी ही आगे आ गए  हैं। 

बीच के इस दौर में मुंबई को पाकिस्तान भी कहा गया। मुंबई का ही  अपमान करने वाली एक नटी (अभिनेत्री) के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख ‘बाबर’ के रूप में भी किया गया है । मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहने वालों के पीछे और कोई नहीं बल्कि  महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही न कहें तो और क्या कहें  ।