ashok chavan
अशोक चव्हाण (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई. वर्तमान में भाजपा के कुछ विधायक महाविकास अघाड़ी के नेताओं के संपर्क होने की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने इस बात का समर्थन किया है। चव्हाण के कहा कि, “सरकार स्थिर होने के कारण अन्य पार्टी के नेता महाविकास अघाड़ी की ओर आना स्वाभाविक है। कई लोग इसके लिए प्रयास कर रहे है। वहीं इनमें से कुछ लोग कांग्रेस में शामिल हो सकते है।”

अशोक चव्हाण ने महाविकास अघाड़ी के विधायकों को तोड़े जाने वाली बात को ख़ारिज किया और कहा, इस चर्चा में कोई तथ्य नहीं है। विपक्ष सरकार को काम करने नहीं दे रही है वहीं बिना वजह सरकार को अस्थिर करने का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा राजस्थान की तरह महाराष्ट्र में भी प्रयोग करने का प्रयास कर रही है। हालांकि महाराष्ट्र में हम एक है, महाविकास अघाड़ी में कोई मतभेद नहीं है, इसलिए भाजपा का प्रयोग सफल नहीं होगा।

इस समय अशोक चव्हाण ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन करने वालों को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा, यह एक साजिश है, जो आंदोलन कर रहे है उनका नेतृत्व भाजपा कर ही है। मराठा आरक्षण का पक्ष रखने में सरकार कहा कम पड़ रही है, ऐसा सवाल उन्होंने उपस्थित किया। मराठा समुदाय को आरक्षण न मिलने के लिए कुछ लोग उन्हें भड़का रहे है।