Sushant Death Case: No evidence of 'money manipulation' against Riya, 55 lakh was spent on Rhea Chakraborty

Loading

मुंबई. सुशांत केस की जांच सीबीआई के पास दी गई है। आज सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में रिया के कॉल रेकॉर्ड्स डिटेल्स निकाले गए जो केस में सबूतों के तौर पर अहम साबित हो सकते है। कॉल डिटेल्स में पाया गया कि, रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के संपर्क में थी। साथ ही डिटेल्स में संबंधित पुलिस अधिकारी का नाम भी सामने आया है। 

ग़ौरतलब है कि, इससे पहले बिहार पुलिस में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि, रिया को मुंबई पुलिस से किसी की मदद मिल रही है। अब रिया के कॉल डीटेल्स सामने आने के बाद उनका कहना सच होता दिखाई दे रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से बात की थी। इसमें रिया और पुलिस अधिकारी के बीच चार कॉल्स और 1 एसएमएस किया गया है। 

इन कॉल रिकार्ड्स से पता चलता है कि, रिया और सुशांत के बीच केवल 147 बार बातचीत हुई थी। रिया ने सुशांत को केवल 31 आउटगोइंड कॉल किए थे, जबकि 135 इनकमिंग कॉल थे।   

कॉल डिटेल्स से यह भी पता चला कि, रिया ने सुशांत से ज्यादा कॉल्स सुशांत के एक्स मैनेजर श्रुति मोदी और मैनेजर सैमुअल मिरांडा को किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, रिया की श्रुति के साथ 808 और सैमुअल के साथ 289 बार बात हुई। साथ ही रिया दो टॉप  साइकायट्रिस्ट के संपर्क में भी थीं। वहीं रिया के कॉल रिकार्ड्स में महेश भट्ट का भी नाम शामिल है। श्रुति मोदी सुशांत की पूर्व बिज़नेस मैनेजर रही हैं। वहीं श्रुति और सैमुअल के नाम भी एफआईआर में दर्ज हैं। जिसे सुशांत के पिता के के सिंह और सीबीआई ने दायर किया है।