sushant-singh-rajput-case-bihar-police-returns-today-in-patna-from-mumbai

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई गई हुई बिहार पुलिस वापस लौट गई है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई गई हुई बिहार पुलिस वापस लौट गई है। गुरुवार को बिहार पुलिस की टीम के 4 अधिकारी फ्लाइट्स से पटना लौट गए। जबकि IPS ऑफिसर्स विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्ववारंटीन हैं। मुंबई गई इस टीम में पुलिस अधिकारी कैसर, मनोरंजन भारती, निशांत और दुर्गेश शामिल थे।   

बिहार पुलिस के अधिकारी ने एयरपोर्ट पर कहा कि, “मुंबई में काम करना बहुत मुश्किल था। हालाँकि, सीनियर ऑफिसर्स के सपोर्ट से हमने हमारा काम किया।अब यह केस सीबीआई को सौंपा गया है। इसलिए हमारी जांच से मिली हुई जानकरी सीबीआई के लिए अहम साबित होगी। हमसे जितना हो सकता था, हमने किया है।”  

पटना पहुँचने के बाद पुलिस अधिकारी एसएसपी उपेंद्र शर्मा और आईजी संजय सिंह से मिलेंगे। वह मुंबई में अब तक की गई जांच की रिपोर्ट देंगे। इसके बाद एसएसपी और आईजी पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से मिलेंगे। वहीं, इसके बाद पटना पुलिस मुंबई में की गई जांच की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। 

27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस अब तक सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे, फ़िल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठनी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है। पुलिस ने सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं।