Gang Rape in Nagpur
FILE- PHOTO

Loading

पालघर.  महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Paalghar) में 16 वर्षीय आदिवासी लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने मवेशियों को चराने गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना 21 अक्टूबर को जिले के मनोर में हुई है।

उन्होंने बताया कि लड़की मवेशियों को चराने गयी थी तभी आरोपी उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।