The police also arrested the companions of the person who did the dangerous stunt

Loading

मुंबई: कांदिवली (Kandivali) इलाके की एक हाईराइज इमारत के छज्जे पर हैंडस्टैंड (Handstand) करने वाले युवक को बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक की पहचान नॉर्मन डिसूज़ा (Norman D’Souza) हुई है। पुलिस के अनुसार नॉर्मन टीवी सीरियल ‘डांस इंडिया डांस’ सहित डांस महाराष्ट्र और ‘बागी’ फ़िल्म में स्टंटमैन है। इसका स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था कांदिवली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी। नॉर्मन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों को भी  शुक्रवार को गिरफ्तार कर  लिया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टंटबाज डिसूजा 22वे फ्लोर की इस बिल्डिंग के छज्जे पर जाकर कैसे अपने दोनों हाथों को नीचे और पैरों को ऊपर कर अपने जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा है। अगर थोड़ा भी बैलेंस आउट होता तो शायद इसकी जान भी जा सकती थी। इतना ही नही स्टंटबाज के दोस्त सद्दाम हुसैन और ईश्वर राज इस करतब का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को केस में सह आरोपी बनाया है।  

गिरफ्तार किए गए तीनों दोस्त हैं 

वीडियो कांदीवली पश्चिम लिंक रोड लालजी पाड़ा में स्थित 23 फ्लोर की जय भारत SRA बिल्डिंग का है। जहां उसके साथी द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। फ़िलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद कांदीवली पुलिस स्टंटबाज और उसके साथी सद्दाम हुसैन 27 वर्षीय और ईश्वर राज 25 वर्षीय को कंदीवाली चारकोप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा जैसे ही वीडियो सामने आया करवाई हुई 

कांदिवली पुलिस स्टेशन के इन्स्पेक्टर रवि अडाने ने बताया कि जैसे ही हमें वीडियो के बारे में जानकारी जैसे मिली, हमने तुरंत स्टंटबाज शख्स की खोज शुरू की। लगभग तीन से चार दिन पहले, वीडियो को कांदिवली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अभिलाख नगर, लालजीपाड़ा, कांदिवली वेस्ट में बनाकर इंस्टाग्राम,फेसबुक पर वायरल किया गया था। अधिकारी ने बताया कि स्टंटबाज नारमंड डिसूजा टीवी सीरियल डांस इंडिया डांस,और डांस महाराष्ट्र के अलावा बागी फ़िल्म में भी काम कर चुका है। फिलहाल तीनो शख्स को धारा 336, 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

  – सत्यप्रकाश सोनी