मुंबई. भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार (udhav Thackeray Government) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 जांचों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए क्योंकि एक सितंबर से ही जांचों के दैनिक औसत में गिरावट आयी है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में, फडणवीस ने कहा कि एक से 15 अक्टूबर के बीच प्रति दिन की औसत संख्या 75,296 थी, जो 16 से 30 सितंबर की अवधि के दौरान 91,743 थी । यह औसत संख्या एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच 84,675 थी।
सातत्याने कोरोना प्रादुर्भाव वाढत असताना पुन्हा चाचण्या कमी❗️
मुंबईत 2 टक्क्यांनी वाढले रूग्ण,
राज्यात प्रतिदिन चाचण्या 92 हजाराहून 75 हजारांवर!
चाचण्या वाढविण्यासंदर्भात मुख्यमंत्री मा. उद्धव ठाकरेजी यांना पत्र… pic.twitter.com/cf7dm7x9TP— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 17, 2020
उन्होंने कहा कि अक्टूबर में हर रोज जांचों की कम संख्या ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में आयी कमी के पीछे का कारण हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि वास्तविकता को छिपाया जा रहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्यु दर अधिक थी और मुंबई का भी लगभग यहा हाल था। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्यु संख्या 97.6 है जो महाराष्ट्र में 33 है।
फडणवीस ने कहा, “सितंबर के पहले 15 दिनों में संक्रमण की दर 15.95 प्रतिशत थी जो अक्टूबर के पहले 15 दिनों तक 17.95 प्रतिशत बनी रही।” उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि संक्रमण दर के अधिक होने को बाद भी जांच की संख्या में बढ़ोत्तरी क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का मतलब है कि सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में काम शुरु नहीं किया जा सकता है।