Maharashtra, Satara, Stone Eater

    Loading

    सातारा. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने हर दिन 250 ग्राम छोटे पत्थर (Small Stone) का दावा किया है। इस बीच गुरुवार को पेट में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और सिटी स्कैन किया। जहां सिटी स्कैन रिपोर्ट में दिखाई दिया कि बुजुर्ग के पेट में कंकड का अंबार लगा हुआ है। यह घटना सातारा (Satara) के फल्टन तहसील के आदर्की खुर्द गांव (Adarki Khurd) की है।

    गांव के लोग कहते है ‘पत्थर वाले बाबा’

    पत्थर खाने वाले बुजुर्ग का नाम रामभाऊ बोडके (Rambhau Bodke) है। उन्हें गांव में लोग ‘पत्थर वाले बाबा’ बुलाते है। रिपोर्ट के अनुसार रामभाऊ 1989 में मुंबई में मजदूरी का काम छोड़कर सातारा आ गए। यहां आने के बाद उनके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। पेट के दर्द से निजात पाने के लिए गांव की ही एक महिला ने उनसे पत्थर या मिट्टी खाने के लिए कहा। रामभाऊ ने भी बिना देरी किये पत्थर खाया। जिसके बाद उनके पेट का दर्ज ठीक हो गया। फिर क्या तब से रामभाऊ लगातार 31 साल से हर रोज पत्थर के टुकड़े खा रहे हैं, जो उनकी आदत बन गई है।

    डॉक्टर्स हैरान

    रामभाऊ के पत्थर खाने की आदत से डॉक्टर्स भी हैरान है। उनका कहना है कि यह लगभग असंभव है कि कोई व्यक्ति 250 ग्राम से ज्यादा पत्थर खा कर जिंदा कैसे रह सकता है। फिलहाल रामभाऊ अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं डॉक्टर्स रामभाऊ की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।