Corona Death in Delhi
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) की सुनामी से हाहाकार मचा है। राज्य में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मौतों के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य की राजधानी मुंबई और उपराजधानी नागपुर में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 62 और नागपुर में 98 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इन दो शहरों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए नंबर लगाने पड़ रहे हैं। इस बात की जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को मुंबई में 7,684 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,01,590 हो गई। वहीं 62 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 12,501 हो चुकी है।

    उधर नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को नागपुर में 7,229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,43,589 हो गई। वहीं 98 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,575 हो गई।

    हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 6,790 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,03,053 हो गई। फिलहाल मुंबई में 84,743 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

    वहीं पिछले 24 घंटे में नागपुर में 7,266 लोग कोरोना मुक्त हुए। जिले में अब तक 2,65,457 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 71,557 एक्टिव केस है।

    उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी महीने में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद से कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। राज्य में रोजाना 60 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।