लोकतंत्र का गला घोंट रही उद्धव सरकार

  • खानचंदानी की गिरफ्तारी पर बोले अतुल भातखलकर

Loading

मुंबई. टीआरपी घोटाला (TRP scam) मामले में रिपब्लिक टीवी (Republic tv) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। खानचंदानी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता एवं विधायक अतुल भातखलकर (MLA Atul Bhatkalkar) ने  ठाकरे सरकार (Thackeray government) पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है।

भातखलकर ने ट्वीट कर कहा है कि किसी तरह के कागज पत्र के बगैर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) के सीईओ के घर में मुंबई पुलिस दाखिल हुई एवं उन्हें गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और उद्धव बालासाहेब ठाकरे सरकार की तानाशाही चल रही है।

टीआरपी घोटाले में विकास खानचंदानी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। रिपब्लिक टीवी से संबंधित यह दूसरी गिरफ्तारी है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है। रिपब्लिक टीवी की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस के पास किसी तरह के कागज पत्र नहीं थे।