सीएम उद्धव ठाकरे संबोधन | मुख्यमंत्री की जनता से अपील, दीवाली में रोशनाई करें, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर पटाखे न फोड़े | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट3 years ago

मुख्यमंत्री की जनता से अपील, दीवाली में रोशनाई करें, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर पटाखे न फोड़े

ऑटो अपडेट
द्वारा- Amit Borkar
कंटेन्ट राइटर
14:43 PMNov 08, 2020

हमें कोरोना की संख्या को शून्य पर लाना हैं

मुख्यमंत्री ने कहा, दीवाली और आने वाले त्योहारों के दौरान भीड़ न करें। प्रदूषण से बचें, आतिशबाजी न करें। घर में रोशनाई करके दीवाली मनाएं। हमें कोरोना की संख्या को शून्य पर लाना हैं। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें।
14:37 PMNov 08, 2020

बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में पिछले महीने प्रकृति चक्रवात, भारी बारिश, बाढ़, तूफान, लगातार बारिश आई थी। परिणामस्वरूप, भूमि का क्षरण हुआ, फैसले बर्बाद हुई। जून से अक्टूबर के बीच, राज्य में 41 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी। इसलिए बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा। साथ  ही इस महीने के अंत तक कपास खरीद केंद्र शुरू करने के आदेश भी दिए है। 

14:27 PMNov 08, 2020

महाराष्ट्र के नफरत करने वालों ने महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची

मुख्यमंत्री ने कहा, महाराष्ट्र के नफरत करने वालों ने महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची। बावजूद इसके 17 हजार करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। कई लोगों को सीटें दी गईं। कुछ ही दिनों में वास्तविक कार्य शुरू हो जाएगा। पिछले सप्ताह, 35 हजार करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। राज्य में निवेश आ रहा है। रोज़गार पैदा होता है। आर्थिक चक्र पूरे जोरों पर है।

14:20 PMNov 08, 2020

स्कूल, कॉलेज शुरू

नौवीं से बारहवीं स्कूल, कॉलेज शुरू।

14:19 PMNov 08, 2020

1 पॉजिटिव व्यक्ति 400 लोगों संक्रमित करता है

राज्य में मास्क न पहनने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। 1 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कम से कम 400 लोगों को संक्रमित कर सकता है। 

14:17 PMNov 08, 2020

8 लाख लोगों को मधुमेह और 73 हजार लोगों को हृदय रोग

मेरा परिवार मेरे जिम्मेदारी अभियान जे तहत हर घर में 60 हजार टीमें पहुंचीं। घर-घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। 8 लाख लोगों को मधुमेह और 73 हजार लोगों को हृदय रोग है। इसलिए अगले 6 महीने नियमों का सख्ती से पालन करें.
14:03 PMNov 08, 2020

'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' के कारण कोरोना संक्रमण को रोकने में सफलता

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी' अभियान ने हमें कुछ हद तक कोरोनावायरस को नियंत्रित करने में मदद की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिसंबर में भी अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
14:00 PMNov 08, 2020

राज्य में व्यवसाय पहले जैसे शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में व्यवसाय पहले जैसे शुरू हो रहे है। हर जगह भीड़ बढ़ रही है।लेकिन लोगों सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना अवधि के दौरान स्थिति को बेकाबू करने के लिए हमारी आलोचना की गई थी। लेकिन, सभी ने इसे साहस के साथ सामना किया और अब इसका ग्राफ कम हो गया है। 
13:54 PMNov 08, 2020

मुख्यमंत्री ने दिए मंदिर खोलने के संकेत

दीपावली के बाद राज्य में मंदिर खोलने के संकेत मुख्यमंत्री ने दिए है। लेकिन मंदिर में भी मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।
13:52 PMNov 08, 2020

मास्क न लगाने पर कार्रवाई होगी 

समाज के लिए ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क यही वैक्सीन है। लेकिन मुंबई के साथ-साथ राज्य में मास्क लगाने वालों की संख्या कम है। 
Load More

Loading

मुंबई. आज दोपहर 1.30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackrey) सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के लोगों के साथ बातचीत करने वाले हैं. उनके संबोधन को सुनने के लिए आइये नवभारत डिजिटल पर.

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.