Murder After Rape
Representational Pic

Loading

पुणे.। पुणे में शिरूर तालुका के पाबळ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग भतीजी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे किशोर सुधार केंद्र और उसके साथी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में पीड़ित नाबालिग की मां ने  शिक्रापूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम को लड़की घर न आने से परिवार के लोग चिंता में थे। मां ने पड़ोसी लड़के को ढूंढने के लिए कहा, उस दौरान लड़की मंदिर के पास रोती हुई दिखाई दी। पड़ोसी लड़के ने लड़की को घर लाया। उसने मां को बताया कि, लड़की चाचा और मंगेश चव्हाण इस लड़के के साथ मंदिर के पास थी। इस बारे में लड़की को पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बता बताई। पीड़िता ने बताया कि, “चाचा और 19 वर्षीय साथी मंगेश ने उसे मंदिर के पीछे बुलाया और वहां उसे अश्लील वीडियो दिखा कर चाचा ने बलात्कार किया।”

मां की शिकायत के बाद पुलिस ने 17 वर्षीय चाचा और साथी मंगेश चव्हाण को गिरफ्तार किया। दोनों पाबल के निवासी हैं।