Viral Video : Mumbai Police constable Amol Yashwant Kamble's dance video have gone viral, watch video here

    Loading

    मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के 38 वर्षीय पुलिसकर्मी अमोल यशवंत काम्बले (Police Constable Amol Yashwant Kamble) ने अपने डांस वीडियो (Dance Video) के जरिए सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खास पहचान बना ली है। नयागांव पुलिस मुख्यालय (Naigaon Police Headquarters) में तैनात अमोल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हजारों लोग उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

    अमोल ड्यूटी खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन डांस करते हैं। उनकी यह प्रतिभा उस समय लोगों के सामने आई जब उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया। अमोल ने मराठी फिल्म ‘अप्पू राजा’ के गाने ”आया है राजा” पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जोकि बहुत ही वायरल हुआ और लोगों ने उनकी खासी प्रशंसा की। एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात अमोल एक दुपहिया वाहन चालक को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं और फिर दोनों ही डांस करने लगते हैं।

    अमोल  काम्बले ने मराठी फिल्म ‘अप्पू राजा’ के गाने ”आया है राजा” पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है 

    Video Courtesy : Youtube/Chinmay Khedekar 

    अमोल के मुताबिक लाखों लोग उनके डांस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। माहिम के रहने वाले अमोल यशवंत काम्बले 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे। अमोल को बचपन से ही डांस करना पसंद रहा है। पुलिस में भर्ती होने से पहले अमोल अपने बड़े भाई, जोकि एक कोरियोग्राफर है, के साथ डांस शो भी किया करते थे।

    काम्बले ने कहा, ‘‘एक पुलिसकर्मी होने के नाते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा नागरिकों की रक्षा करना मेरी पहली जिम्मेदारी है। लेकिन अपने साप्ताहिक अवकाश पर मैं अपने बच्चों, अपनी बहन के बच्चों के साथ डांस करता हूं और मज़े करता हूं।”