महाराष्ट्र में सत्ता के लिए हमारे साथ धोखा हुआ, जनता ने फडणवीस को ही चुना था

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बने छह महीने से अधिक समय हो गया। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाना बनाते हुए कहा, महाराष्ट्र में सत्ता के लिए हमारे साथ धोखा हुआ, चुनाव तो भाजपा ने ही जीता था। देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री पद पर देखने के लिए जनता ने उन्हें चुनकर दिया। लेकिन उद्धव ठाकरे ने सत्ता पाने के लिए हमारे साथ विश्वासघात किया। एक चैनल के साक्षात्कार में जे पी नड्डा बोल रहे थे। 

साक्षात्कार में उन्हें पूछा गया कि, कांग्रेस के साथ आप चुनाव जीतते है, लेकिन राज्यों के बिच जो क्षेत्रीय दाल है उनके साथ चुनाव में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसपर नड्डा ने कहा, “महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हमारे साथ ही चुनाव लड़े थे। राज्य में हारे नहीं बल्कि सत्ता के लिए हमारे साथ विश्वासघात हुआ है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होना चाहिए यह जनता भी चाहती थी।”

बता दें कि, महाराष्ट्र में 2019 में विधानसभा के चुनाव हो गए थे। जिसमे भाजपा और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था। चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा शिवसेना गठबंधन को सबसे ज्यादा वोट मिले जिससे आसानी से सरकार बन सकती थी। लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना में बहुत बहस हुई। जिसके बाद शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर राष्ट्रवादी, कांग्रेस और शिवसेना ने गठबंधन किया। और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनायीं थी।