weather
File Pic

    Loading

    मुंबई: नॉर्थ-ईस्ट (North-East) में मानसून (Monsoon) के आगमन के बाद मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई इलाकों में मानसून का असर दिखा रहा है। मुंबई में प्री-मानसून शावर्स शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह कुछ घंटों की बारिश हुई जिसके बाद मंगलवार को भी मुंबई में बारिश जारी है।

    ANI के अनुसार, मुंबई के साइन इलाके में कुछ देर हुई बारिश के बाद जलजमाव हुआ। मुंबई के साइन इलाके में प्री-मानसून का असर देखा जा सकता है। मुंबई में हो रही बारिश के चलते साइन इलाके में हल्की वाटर लॉगिंग देखे गई है। वाटर लॉगिन के चलते यहां राहगीरों को रास्ते पर चलने में दिक्कत हुई। 

    आईएमडी के अनुसार केरल, कोंकण और गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु सहित तेलंगाना में हल्की बरसात होने की उम्मीद है। जबकि ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से लेकर हल्की बरसात का अंदेशा है। साथ ही यूपी, झारखंड, मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान आईएमडी ने जताया है। 

    वैसे, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून के पहुंचने का अनुमान है। वहीं केरल, लक्षद्वीप, पूरे दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है, तो पंजाब और हरियाणा में गर्मी पड़ रही है।