party
Representational Pic

Loading

पुणे. पुणे में एक चौंकाने वाला प्रकार सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर तीन लोगों ने लड़की के सामने नग्न डांस किया है। इतना ही नहीं तो उन्होंने लड़की को गाली गलौज करके बलात्कार करने की कोशिश भी की है। यह प्रकार सालुंके विहार के ग्राफीकॉन सोसायटी में हुआ है।

इस मामले में, पीड़िता ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही राज उर्फ कैलास महेश गनात्रा (47) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दो साथी अमोर कंडई और सिद्धार्थ शेट्टी फरार हैं।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 37 साल है। तीनों आरोपी उसके परिचित हैं। आरोपी राज उर्फ कैलास महेश गनात्रा का 25 अक्टूबर को जन्मदिन था। इसलिए, राज ने पीड़िता को अपनी जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया था। जब पार्टी पूरे जोरों पर थी तब एक गाने पर राज, अमोल और सिद्धार्थ ने अपने कपड़े उतारे और महिला के सामने डांस करने लगे। इतना ही नहीं, तो वे पीड़िता के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे थे, नग्न होकर बार-बार पीड़िता के शरीर को छू रहे थे। 

कुछ समय बाद तो आरोपियों ने हद पार की। उन्होंने पीड़िता को गाली गलौज करके उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश भी की। इस प्रकार का पीड़िता को बहुत बड़ा झटका लगा। इसलिए पीड़िता लगभग एक महीने से घर से बाहर नहीं निकली। लेकिन जब पीड़िता सदमे से बाहर आई तो वह कोंढवा पुलिस स्टेशन पहुंची और बर्थडे पार्टी में हुआ पूरा मामला पुलिस स्टेशन में बताया दिया। 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक एस. मोहिते ने बताया कि, मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।