Petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ देश की जनता वैसे ही महंगाई का दंश झेल रही है। वहीं बीते तीन दिनों की रहत के बाद पेट्रोल-डीजल (Petrol Disel) की कीमतों (Rate) में फिर आज बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि आज की कीमतों से पहले देश में पेट्रोल-डीजल पहले कभी इस तरह इतना महंगा नहीं बिका। वहीं अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर दूसरी सेवाओं पर भी पड़ता दिख रहा है। 

    क्या हैं आज पेट्रोल के दाम :

    बता दें कि दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 91 रुपये प्रति लीटर का भाव पार कर गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर पर है जो कि अब तक का सबसे ज्यादा मूल्य है। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल अब 13 पैसे महंगा होकर 97.47 प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल आज 91.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और चेन्नई में पेट्रोल का भाव 93.17 रुपये प्रति लीटर चिन्हित है। 

    डीजल पर भी महंगाई की मार:

    वहीं अब पेट्रोल के बाद अब डीजल का दाम भी बढ़ गया है। मुंबई में डीजल जहाँ 88.60 रुपये प्रति लीटर है, जो कि अब तक का सबसे महंगा मूल्य है। दिल्ली में आज डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में रेट 84.35 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसी डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। 

     

    Date

    Chennai

    Delhi

    Kolkata

    Mumbai

    Petrol

    27/02/2021

      93.17

    91.17

     91.35

    97.47

    Diesel

    27/02/2021

     86.45

    81.47

    84.35

    88.60

    रोजाना सुबह छह बजे बदलती है कीमत:

    गौरतलब है कि रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जाता है। प्रतिदिन सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

    इन्हीं जरुरी मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम यह तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में जरुरी टैक्स और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद यह पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रोज़ का मूल्य आप SMS द्वारा भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज अपनी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।