प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के गूगल मैप्स (Google Maps)में बाहरी देशों से कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं दिखता है। वहीं अगर भारत से इसे देखा जाए तो कश्मीर भारत का हिस्सा दीखता है। बताया जाता है कि

Loading

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के गूगल मैप्स (Google Maps)में बाहरी देशों से कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं दिखता है। वहीं अगर भारत से इसे देखा जाए तो कश्मीर भारत का हिस्सा दीखता है। बताया जाता है कि गूगल मैप्स में कुछ क्षेत्रों को हाईड किया गया है। वही विवादित क्षेत्रों को अलग-अलग तरह दिखता है। यह बात वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप भारत में बैठकर कश्मीर को गूगल मैप्स पर देखते है तो इसे भारत का हिस्सा दिखता है। वहीं गूगल मैप्स में बाहरी देशों से कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं दीखता है। कश्मीर की उटलाइन डॉटेड लाइन्स से बनाई गई है, जो इसे एक विवादित क्षेत्र के तौर पर दिखती है।

बतादें कि कश्मीर ही नहीं बल्कि अन्य देशों की विवादित सीमाएं भी गूगल मैप्स पर अलग-अलग तरीके से दिखती है। हालांकि यह निर्भर करता है कि यूजर्स कहा से गूगल मैप पर लोकेशन सर्च कर देखता है।

गूगल के अनुसार, यह उस देश के स्थानीय प्रशासन के गाइडलाइन्स फॉलो करता है, जहां गूगल मैप्स का लोकल वर्जन उपलब्ध होता है। गूगल मैप्स के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर ईथन रसेल ने कहा, "हमारा मकसद हमेशा सबसे सटीक और सही मैप दिखाना होता है, जो ग्राउंड-ट्रुथ पर आधारित हो। हम विवादित क्षेत्रों और सीमाओं के मामले में न्यूट्रल रहते हैं और ऐसे क्षेत्रों या बॉर्डर्स को डैश्ड ग्रे बॉर्डर लाइन से दिखाते हैं।" उन्होंने कहा जिन देशों में गूगल मैप्स का लोकल वर्जन है, वहां लोकल सरकार की सीमाओं और क्षेत्र के नामों को दिखाया जाता है।