8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F41

Loading

प्रसिद्ध स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही भारतीय बाज़ार में Samsung Galaxy F41 को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत में 8 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। इसका खुलासा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर हुई लिस्टिंग से हुआ है। Flipkart पर कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और टाइम की जानकारी दी गई है।

Samsung Galaxy F41 की लॉन्चिंग-
Flipkart पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि F सीरीज़ के तहत भारत में लॉन्च होने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। 

Samsung Galaxy F41 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स-
Samsung Galaxy F41 में 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन Exynos 9611 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें पहला मॉडल 6GB + 64GB स्टोरेज और दूसरे मॉडल में 6GB + 128GB स्टोरेज उपलब्ध होगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy F41 में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है।