Samsung Galaxy M51 पहली बार होगा सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

Loading

प्रसिद्ध स्मार्टफोन नेकर कंपनी Samsung में हाल ही में अपना Samsung  Galaxy M51 को भारतीय बाज़ार में लांच किया था। यह फोन अपने शानदार फीचर्स के लिए जाने जाएंगे। इसमें सबसे खास इसकी बैटरी है, जो 7,000mAh की है। वहीं आज यानि 18 सितंबर को इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Samsung की वेबसाइट और Amazon.in से खरीदा जा सकता है। तो आइए आपको बताएं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

Samsung Galaxy M51 Price-
Samsung Galaxy M51 को भारत में दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसके तहत 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। इसे आप इलेक्ट्रिक ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे। 

Samsung Galaxy M51 Specifications-
Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन में Snapdragon 730 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है।Samsung Galaxy M51 एंड्राइड 10 ओएस पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए यूज़र्स को 7000mAh की पावरफुल बैटरी मौजूद है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।    

Samsung Galaxy M51 Camera-
अगर कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy M51 में आपको क्वाड रियर कैमरा मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है। वहीं 12MP का वाइड एंगल लेंस, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 32MP का है।