OnePlus Nord सीरीज़ में एड हो सकते हैं दो नए स्मार्टफोन्स, ये हो सकते हैं फीचर्स

Loading

OnePlus ब्रांड को पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। OnePlus Nord सीरीज़ को इस महीने नए मॉडल्स मिल सकते हैं। अगर एक अफवाह पर विश्वास करें तो OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 को अक्टूबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि, इन मॉडल्स को अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी OnePlus 8T को 14 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्चिंग इवेंट के दौरान यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कंपनी OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 फोन के बारे में जानकारी दे सकती है। 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर बताया है कि, OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G फोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। संबंधित ट्वीट्स में, शर्मा ने कहा कि इन फोनों के अमेरिका में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिप्सटर का यह भी कहना है कि इन फोन्स को शुरू में अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बाद में इन्हें भारतीय बाज़ार में भी पेश किया जाएगा।  

ऐसा भी माना जा रहा है कि इन मॉडल्स को भारतीय बाज़ार में कभी भी लॉन्च नहीं किया जाए। क्यूंकि कंपनी ने किफायती OnePlus Nord को अमेरिका में लॉन्च नहीं किया। इसी की पूर्ती के लिए वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 को केवल अमेरिकी बाज़ार के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया हो। हांलाकि, कंपनी की ओर से इन मॉडल्स को लेकर चुप्पी बनी हुई है। लेकिन कुछ समय पहले कंपनी ने एक गुप्त पोस्ट जारी किया था, जिसमें वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ में एक नए फोन के आने को टीज़ किया गया था।

OnePlus Nord N10 5G price, specifications-
जानकारी के अनुसार OnePlus Nord N10 5G की कीमत लगभग 400 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) हो सकती है। इसमें 6.49-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी फोन को स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। इसमें 6 जीबी रैम और इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होने की संभावना है। इसके बैक में 64mp में प्राइमरी कैमरा, 8mp वाइड-एंगल लेंस और दो 2mp सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप होने की भी उम्मीद है।