निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के लिए लकी साबित होंगे अर्जुन कपूर ?

मुंबई, बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हमेशा से कुछ हटके फिल्मे बनाने के लिए मशहूर है।आज उनकी फिल्म पानीपत रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन नजर आ रहे है। आशुतोष

Loading

मुंबई, बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हमेशा से कुछ हटके फिल्मे बनाने के लिए मशहूर है। आज उनकी फिल्म पानीपत रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन नजर आ रहे है। आप को बता दे की आशुतोष गोवारिकर ने अबॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ ‘बाज़ी’ फिल्म के जरिये निर्देशन का सफर शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने ‘लगान’, शाहरुख खान के साथ ‘स्वदेश’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘मोहेंजो दारो’ फिल्म बनाई। आशुतोष गोवारिकर हमेशा ऐतिहासिक कहानी पर फिल्मे बनाते है। इस बार उन्होंने अपनी फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को चुना है। हालांकि उनके लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि अर्जुन कपूर आमिर, शाहरुख या ऋतिक की सुपरस्टार नहीं है। 

यह भी पढ़े : पानीपत :आशुतोष गोवारिकर की मेहनत रंग लाई, मराठों की संघर्ष गाथा को मिले है इतने स्टार

साल 2016 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहंजो दारों’ रिलीज हुई. इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भी इतिहास पर आधरित थी। लेकिन यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की एक्टिंग भी आशुतोष गोवारिकर को सफलता नहीं दिला पाई। इस फिल्म ने कुल मिलकर 58 करोड़ का बिज़नेस किया था। जबकि इस फिल्म का बजट 115 करोड़ का था। 

बात करे पानीपत की तो, अर्जुन कपूर को इस फिल्म में लेकर आशुतोष गोवारिकर ने एक रिस्क लिया है। क्योंकि अर्जुन की पिछले कई फिल्मे फ्लॉफ़ हुई है। इसके बाद पानीपत जैसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करके दर्शकों का दिल जीतना अर्जुन कपूर के लिए काफी मुश्किल भरा सफर रहने वाला है। पानीपत के निर्माण के दौरान आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं की। वही अर्जुन कपूर ने फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान ज्यादा बात नहीं की। 

यह भी पढ़े : Review : कॉमेडी और इमोशन से भरपूर है फिल्म ‘पति पत्नी और वो’

बात करे आशुतोष गोवारिकर की निर्देशन की तो कहानी के हर सिरे की गांठ उन्होंने मजबूती से लगाई है। अशोक चक्रधर के संवादों से उन्होंने मदद भी खूब पाई है। मराठी संगीत अजय अतुल की विशेषता रही है। अब देखना है की लगातार फ्लॉफ़ फिल्में देने वाले अर्जुन कपूर आशुतोष गोवारिकर के लिए लकी साबित होते है या नहीं। या फिर पानीपत भी ठंडे बस्ते में चली जाएगी।