ayushmann-khurrana-anubhav-sinha-announce-anek-release-date

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' (Anek) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को हमेशा अलग और चुनौती पूर्ण भूमिकाओं काम करते हुए देखा जाता है। उनकी फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इसीबीच आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘अनेक’ (Anek) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 

    हाल ही में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘अनेक’ (Anek) की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ‘आर्टिकल 15’ के बाद एक बार फिर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और आयुष्मान खुराना सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखरेने के लिए तैयार है। आयुष्मान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘नाम अनेक, लेकिन रिलीज डेट एक ! मिलते है आपसे 17 सितंबर 2021 को !’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    इससे पहले आयुष्मान खुराना  (Ayushmann Khurrana) ने अपनी फिल्म ‘चंदीगढ करे आशिकी’ की रिलीज डेट के बारे में जानकारी थी। आयुष्मान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ वाणी कपूर नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी पूरी हुई है। आयुष्मान की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 9 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।