kajol-new-movie-tribhanga-teaser-released-set-for-15-january-2021-premiere

एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्ट्रग्राम पर 'त्रिभंगा' का टीज़र शेयर किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। काजोल (Kajol) की फिल्म ‘त्रिभंगा’ (Tribhanga) का टीज़र रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म में काजोल (Kajol) बेहद अलग अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्ट्रग्राम पर ‘त्रिभंगा’ का टीज़र शेयर किया है।

काजोल (Kajol) ने ‘त्रिभंगा’ (Tribhanga) का टीज़र शेयर करते हुए लिखा, ‘त्रिभंगा, मतलब, टेढ़ी, मेढ़ी,क्रेज़ी लेकिन सेक्सी’।बता दें कि त्रिभंगा (Tribhanga) 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है।

इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही किया है। वहीं, इस फिल्म की कहानी रेणुका शहाने ने लिखी है और फिल्म में का निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म में काजोल (Kajol) के अलावा तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

त्रिभंगा में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी। तीनों महिलाओं के अपने सपने हैं और लाइफ को जीने का अपना अलग तरीका है। वहीं, लंबे समय बाद काजोल (Kajol) लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देने वाली हैं। काजोल (Kajol) आखरी बार फिल्म ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ में नजर आई थीं।इस फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन मुख्य किरदार में नज़र आये थे।