manoj-bajpayee-diljit-dosanjh-and-fatima-sana-shaikh-starrer-suraj-pe-mangal-bhari-trailer-released

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' (Suraj Pe Mangal Bhari) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ (Suraj Pe Mangal Bhari) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) भी नज़र आने वाली हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कि फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)  एक मराठी लड़की का रोल निभा रही है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।दर्शकों को  ‘सूरज पे मंगल भारी’  का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। 

ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी 90 के दशक की है। सूरज सिंह ढिल्लों (दिलजीत दोसांझ) मुंबई में रहने वाला एक लड़का है। जो शादी करने के लिए लड़की देख रहा है। वहीं, इस फिल्म में मनोज वाजपेयी मधु मंगल राणे नाम के एक जासूस के किरदार में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखया गया कि इस जासूस की वजह से सूरज की शादी टूट जाती है। अब सूरज, मंगल से बदला लेना चाहता है। इसलिए वह मंगल की बहन (फातिमा सना शेख़) को अपने प्यार के जाल में फंसा लेता है। 

अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। अभिषेक इससे पहले तेरे बिन लादेन, द ज़ोया फैक्टर, परमाणु जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख़ के अलावा कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, विजय राज़, करिश्मा तन्ना आदि शामिल हैं।