‘सीता’ के लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, ‘RRR’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

यह फिल्म इस साल 13 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

    Loading

    Alia Bhatt’s glimpse as Sita in SS Rajamouli’s RRR: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर बीती रात अदाकारा बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जमकर पार्टी करती दिखाई दी। आलिया के गॉडफादर करण जौहर (Karan Johar) ने इस ग्रैंड पार्टी का आयोजन अपने घर पर किया था। आज सुबह से ही आलिया के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। फैंस के इन शुभकामनाएं के बदले आलिया भट्ट ने ‘आरआरआर’ (RRR) का लुक शेयर किया है। 

    अभिनेत्री ने अपने बर्थडे पर आरआरआर का लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म में अदाकारा सीता की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। लुक शेयर करते हुए आलिया ने लिखा ‘सीता।‘

     

    ‘आरआरआर’ (RRR) फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) और राम चरण (Ram Charan) जैसे कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। बता दें, साउथ फिल्मों के फैंस ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी ‘आरआरआर’ फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 13 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।