Tara Sutaria returned to work, working on 2 tremendous films, Tadap and Ek Villain RX100

Loading

मुंबई. पिछले कुछ हफ्तों से कई बॉलीवुड हस्तियां काम पर लौट रही हैं। जैसे-जैसे देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई हैं, अधिक से अधिक लोग अपने काम पर लौट रहे हैं। कुछ सेलेब्स शूटिंग शुरू कर चुके हैं, कई अन्य आने वाले दिनों में सूट करने वाले हैं।

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को आखिरी बार फिल्म ‘मरजावां’ में देखा गया था। इसके अलावा तारा की झोली में ‘तड़प’ (Tadap) और ‘एक विलेन 2′(Ek Villain 2) फिल्में है। COVID-19 महामारी के कारण दोनों फिल्मों को दर्जनों अन्य फिल्मों की तरह स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, निर्माता फिल्मों को वापस शुरू करने के लिए नए सिरे से तारीखें निकाल रहे हैं।

‘तड़प’(Tadap), साउथ की हिट फिल्म ‘RX100’ का रीमेक है और यह सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की पहली फिल्म होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, तारा ने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तब टीम फिल्म की आखिरी बिट की शूटिंग कर रही थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cereal killer🥛🐆🖤

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

उन्होंने कहा कि कलाकारों और क्रू अब निर्देशक मिलन लुथरिया (Milan Luthria) की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि उन्हें फिल्मांकन फिर से शुरू करने के बारे में सूचित किया जा सके। दूसरी ओर, फिल्म  ‘एक विलेन 2’(Ek Villain 2) जनवरी में शुरू होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिशा पटानी (Disha Patani) भी हैं। तारा को फिल्म में अर्जुन के साथ जोड़ा गया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Everyone, meet Mr. Fluffles – a pup of many talents (licker/sniffer extraordinaire and a hell of a snuggler too) 🐶🖤

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

तारा ने लॉकडाउन के दौरान कैसे समय बिताया, इसके बारे में भी बताया। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ, खासकर अपनी जुड़वां बहन पिया सुतारिया (Pia Sutaria) के साथ बिताने के लिए इतना समय पाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने सिंगिंग स्किल्स पर ध्यान दिया और किचन में कई न्यू रेसिपी बनाने कका मज़ा लिया।