rape
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ एक ही रात में 3 जगह और 3 बार रेप और गैंगरेप (Rape And Gangrape) हुआ है। इस घटना ने सभी का दिल झंझोर कर रख दिया है। इस लड़की की उम्र 16 साल बताई गई है। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 मई और 1 जून की रात की है। जब लड़की के परिजन मलाड वेस्ट (Malad West) थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग (Kidnapping) का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस और परिवार के लोग लड़की को खोज ही रहे थे। तभी लड़की अगले दोपहर अपने घर वापस लौट आई। वह बेहद ही डरी हुई और कमज़ोर नज़र आ रही थी। जब उसके परिवार ने उससे पूछा कि वह कहा गई थी और उसके साथ क्या हुआ है तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में महिला पुलिस की टीम उसके पास पहुंची और पूछताछ की। पहले तो नाबालिक लड़की ने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपने साथ घटित सारी घटना बता दी। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

    पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया है कि उसके इंस्‍टाग्राम पर कुछ दोस्‍त थे। उनमें से एक दोस्‍त ने बर्थडे पार्टी में उसे बुलाया गया था। ये सभी दोस्‍त मड इलाके में ए‍क होटल के बाहर मिले थे और उन्‍होंने वहीं कार में बर्थडे केक काटा था। उस दौरान इंस्‍टाग्राम के ज़रिए मिले दो दोस्‍तों ने लड़की के साथ कार में ही गैंगरेप किया। फिर लड़की को मलाड एरिया स्थित दूसरे दोस्त के घर छोड़ दिया। जहां उसके साथ एक दोस्त ने रेप किया। इसके बाद लड़की अपने घर न जाकर दूसरे दोस्त के घर चली गई, जहां उसके साथ एक बार फिर रेप हुआ।

    रेप और गैंगरेप करने  आरोपियों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि सभी लोग इंस्टाग्राम पर मिले थे। 4 आरोपी गिरफ्तार और दो की तलाश जारी है। हालाँकि उन 2 ने रेप नहीं किया है, लेकिन वे लोग वहां मौजूद थे। वहीं सभी आरोपियों को पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा चुका है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है।