rly tikat chaking
File

  • 1 करोड़ से अधिक का ज़ुर्माना वसूल

Loading

मुंबई .पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल पर  ट्रेनों में यात्रा करने वाले अनधिकृत यात्रियों के खिलाफ अभियान चला कर उपनगरीय और गैर- उपनगरीय खंडों में  25,900 से अधिक मामलों का पता लगाया गया और 1.04 करोड़ रूपए की जुर्माना वसूली की गई. 

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ  सुमित ठाकुर के  अनुसार, मुंबई डिवीजन में नियमित, फोर्ट्रेस, विशेष टिकट चेकिंग ड्राइव समय-समय चलाई जाती  है. विशेष जांच वरिष्ठ अधिकारियों और टिकट चेकिंग कर्मचारियों की टीम ने  कुल 25,982 मामलों का पता लगाया गया. 

19,172 मामले उपनगरीय खंड में पाए गए

19,172 मामले उपनगरीय खंड में पाए गए, जिनमें जुर्माने के रूप में  55 लाख  वसूले गए और गैर-उपनगरीय खंड में पकड़े गये 6810 मामलों में 49 लाख  का ज़ुर्माना वसूल किया गया. विशेष टिकट चेकिंग ड्राइव में 1,272 मामले पकड़े गए. उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार द्वारा अधिसूचित आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए 1201 विशेष लोकल सर्विस  चला रही है, जिनमें गैर-पीक घंटों की निर्धारित अवधि के दौरान महिला यात्रियों को भी यात्रा की अनुमति दी गई है. पश्चिम रेलवे ने फर्जी आईडी कार्ड धारकों के कई मामलों का भी पता लगाया है, जो अवैध रूप से विशेष उपनगरीय सेवाओं में यात्रा कर रहे थे.