6000 students currently denied admission in Mumbai
Representational Image

    Loading

    मुंबई. 11वीं में प्रवेश के लिए अब तक 342651 विद्यार्थियों (Students) ने रजिस्ट्रेशन (Registration) किया है, जिसमें से 221145 विद्यार्थियों ने फॉर्म का दूसरा भाग यानी कॉलेज (College) का चयन किया है, जबकि हजारों विद्यार्थियों ने अभी तक फॉर्म का दूसरा भाग आधा अधूरा भरा है।

    11वीं में एडमिशन के लिए राज्य के 5 जिले मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक और अमरावती में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसमें सबसे अधिक मुंबई के 221133 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 150779 विद्यार्थियों ने कॉलेज का चयन कर लिया है, जबकि 4273 विद्यार्थियों ने कॉलेज ऑप्शन का फॉर्म भरा है, लेकिन अभी तक उसे लॉक कर कन्फर्म नहीं किया है। 

    दसवीं में मिले अंकों के आधार पर ही एडमिशन मिलने वाला है

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो उक्त विद्यार्थी अब भी यह तय कर पा रहे हैं कि उन्हें किस कॉलेज में एडमिशन चाहिए या फिर उन्होंने जिन कॉलेजों का चयन किया उसमें उन्हें एडमिशन मिलेगा भी या नहीं इसको लेकर संदेह है। आखिरकार दसवीं में मिले अंकों के आधार पर ही एडमिशन मिलने वाला है।

    रजिस्ट्रेशन के विभागीय आंकड़े

    विभाग   रजिस्ट्रेशन       फॉर्म 2 भी भरा
    मुंबई 221133    150779
    पुणे 69818   41033
    नागपुर  22169     11352
    नाशिक 20085 12003
    अमरावती  9446    5948

    (नोट- उक्त आंकड़े उन विद्यार्थियों के है जिन्होंने रजिस्ट्रेशन से लेकर कॉलेज ऑप्शन फॉर्म भर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है।)

    उपलब्ध सीटें

    • आर्ट – 37,700
    • कॉमर्स- 1,74,580
    • साइंस- 1,04,210
    • एचएसवीसी- 5,660 
    • कुल- 3,22,150