CORONA

    Loading

    मुंबई. मुंबई में गुरुवार को 30509 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमें से 392 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कई महीनों बाद इतना कम नए मरीज मिले हैं। हालांकि टेस्टिंग की संख्या भी करीब 8 हजार से 9 हजार कम हुई है। दूसरी ओर राज्य में 7,302 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।  पिछले 24 घंटे में मुंबई में 10 और राज्य में 120 मरीजों की मौत हुई है।  राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 94,168 है, जिसमें से 5897 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। राज्य में कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर 2.09 फीसदी तक पहुंच गई है।  जबकि रिकवरी रेट 93.34 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 

    मुंबई में 66 लाख ने लिया टीका

    मुंबई में भले ही वैक्सीन की कमी के कारण महानगरपालिका  के टीकाकरण केंद्र पिछले दो दिनों से बंद रहे, लेकिन निजी अस्पतालों में टीकाकरण जारी है। गुरुवार को निजी केंद्रों में 35429 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसके बाद मुंबई में कुल टीकाकरण का आंकड़ा  66 लाख 2 हजार 753 तक पहुंच गया है। इसमें से 3427562 का टीकाकरण महानगरपालिका  केंद्रों में, 385872 का टीकाकरण सरकारी केंद्रों में और 2789319 का टीकाकरण निजी केंद्रों द्वारा किया गया है।  जबकि 5077207 लोगों ने पहला और 1525546 लाख लोगों ने दूसरा डोज ले लिया है।  

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7871577
    • कुल पॉजिटिव केस- 732741
    • कुल मौत- 15749
    • कुल ठीक हुए- 708716
    • डबलिंग रेट- 1152 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 5
    • इमारतें सील- 62

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 4,62,64,059
    • कुल पॉजिटिव केस- 62,45,057
    • कुल मौत- 131038
    • कुल ठीक हुए- 60,16,506