Maharashtra Corona Updates : so far only two percent of pregnant women have taken corona vaccine: report
Representative Ima

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में गुरुवार से गर्भवती महिलाओं (P regnant Women) के टीकाकरण (Vaccination) की शुरुआत की गई। पहले दिन 18 गर्भवती महिलाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली। एक्सपर्ट्स की माने तो शुरुआत में महिलाओं को अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर थोड़ी चिंता होगी इसलिए संख्या कम है। मुंबई में गुरुवार को 66,421 लोगों का टीकाकरण किया गया, इसी के साथ मुंबई में टीकाकरण का आंकड़ा 63,00050 तक पहुंच गया है। 

    राज्य में गुरुवार को 8,010 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि मुंबई में 36568 टेस्टिंग करने के बाद 545 नए रोगी मिले हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 170 और मुंबई में 13 रोगियों की मौत हुई है। राज्य में अब 1,07,205 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 7013 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। राज्य में मृत्यु दर 2.04 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 96.17 फीसदी तक पहुंच गई है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7665037
    • कुल पॉजिटिव केस- 729795
    • कुल मौत- 15667
    • कुल ठीक हुए- 704764
    • डबलिंग रेट- 948 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 7
    • इमारतें सील- 73

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 4,48,24,211
    • कुल पॉजिटिव केस- 61,89,257
    • कुल मौत- 126560
    • कुल ठीक हुए- 59,52,192