Aditya Thackeray checks Mumbai on rain preparations

Loading

मुंबई: आधी रात से जारी बरसात के कारणमंगलवार को मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। आइएमडी ने सोमवार को मुंबई, ठाणे सहित कोंकण और रायगड इलाके बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। बारिश के मद्देनज़र बीएमसी ने भी मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में बारिश से भरे पानी के चलते बीएमसी की बारिश को लेकर तैयारी का जायज़ा लेने राज्य के पर्यावरण मंत्री और शहर के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे मुंबई में जायज़ा लेते हुए दिखे। इस दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आदित्य ठाकरेको बीएमसी द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। 

बता दें कि, मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते कांदिवली इलाके में पहाड़ी खिसकने से मीरा रोड़ से मुंबई की तरफ आने वाला मार्ग बंद कर दिया गया। इस रुट पर घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा।