अमृता फडणवीस ने किया रक्तदान

  • मुंडे की जयंती पर 'दिव्यज' का रक्तदान शिविर

Loading

मुंबई. भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे (Gopinath Munde)  की जयंती पर शनिवार को दक्षिण मुंबई के गांवदेवी स्थित शारदा मंदिर स्कूल प्रांगण में सामाजिक संस्था दिव्यज फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  दिव्यज फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Former Chief Minister Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) ने सबसे पहले रक्तदान (Blood donation) किया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा 

(Mangal Prabhat Lodha) एवं लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उद्घाटन अवसर पर अमृता फडणवीस  ने कहा कि पिछले माह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  कोरोना से संक्रमित हो गये थे। उस समय उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर अनेक मुंबई वासियों ने रक्तदान का संकल्प लिया था। 

शिविर  में 200 यूनिट रक्त संग्रह

पार्टी के नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें  दिव्यज फाउंडेशन के अलावा विद्यार्थी प्रकोष्ठ मुंबई और दक्षिण मुंबई भाजयुमो का भी सहयोग मिला है।  कार्यक्रम में दक्षिण मुंबई भाजपा अध्यक्ष शरद चिन्तनकर, दक्षिण मुंबई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना शिरसाट, दक्षिण मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष सनी सानप, विनय अन्तरकर, अजय जवाहर चौरसिया, प्रभाग समित अध्यक्षा मीनल पटेल, स्थानीय नगरसेविका सरिता पाटिल, डॉ. अनुराधा पोतदार जवेरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर के जरिए लगभग 200 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।