CM Uddhav Thackeray should give someone the rights to attend meetings if he cant attend: Maharashtra BJP
File Photo

    Loading

    मुंबई. मॉडल पूजा चव्हाण (Model Pooja Chavan) की संदिग्ध मौत के मामले में वन मंत्री संजय राठोड (Sanjay Rathod) और 100 करोड़ रुपए प्रति माह के वसूली के आरोप में अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के इस्तीफे के बाद अब भाजपा (BJP) के टार्गेट पर  राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) हैं। पार्टी की तरफ से थोरात के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत इकट्ठा करने का काम अंतिम दौर में है। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने मंगलवार को विश्वास के साथ कहा है कि एक सप्ताह में एक और मंत्री का विकेट गिरेगा। 

    राजस्व मंत्री थोरात के खिलाफ अहमदनगर के भाजपा सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल ने पहले ही मोर्चा खोल रखा है। सांसद विखे पाटिल ने थोरात के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।

    36 गेंद में 2 विकेट गिरा

    भाजपा के स्थापना दिवस पर पुणे में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगले आठ दिनों में एक और मंत्री का इस्तीफा होने वाला है। पाटिल ने नाम नहीं लिया, लेकिन इसकी चर्चा शुरु हो गयी है। उन्होंने कहा कि 36 गेंद में 2 विकेट गिरा है। बचे हुए विकेट की अब लाइन लगनेवाली है।उन्होंने कहा कि अब तक दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। आठ दिनों में एक और मंत्री का इस्तीफा होगा, लेकिन पाटिल ने इस्तीफा देने वाले मंत्री का नाम नहीं बताया। समझा जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में बड़ा धमाका करने वाली है। जिसका असर सरकार की स्थिरता पर पड़ सकता है।

    …तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन 

    भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सांसद डॉ। सुजय विखे पाटिल ने दवा किया है कि उनके पास राजस्व मंत्री के खिलाफ पुख्ता सबूत है। अहमद नगर जिले से बहने वाली नदियों से बालू का दोहन किया जा रहा है। नीलामी के नियम शर्तों का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास वीडियो ,जीपीएस लोकेशन सहित अन्य सबूत हैं। जिसे हम जिलाधिकारी को देने वाले हैं। सात दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर हम जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठने वाले हैं।