कोरोना की लड़ाई भगवान भरोसे छोड़ रही सरकार!

Loading

घर-घर जांच भी हुई बंद

मुंबई. कोरोना से लड़ाई में सिर्फ अस्पताल ही नहीं सरकार भी हतबल हो गई है. सरकार ने यह लड़ाई भगवान के भरोसे छोड़ दी है. कोरोना संक्रमित मरीजों को रिपोर्ट दिए बिना डिस्चार्ज किया जा रहा है. मरीज अपनी रिपोर्ट मांगते हैं तो रिपोर्ट देने में भी बहाना बनाया जा रहा है. मुंबई के घाटकोपर में मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण घर-घर जांच पर रोक लगा दी गई है. कोरोना मरीजों की संख्या कम दिखाने के लिए बीएमसी अधिकारी घर-घर जांच से कतरा रहे हैं. 

पहले वार्ड वाइज रिपोर्ट को देना बंद कर दिया

कोरोना वायरस को लेकर बीएमसी प्रशासन का रवैया शुरु से ही  ढ़ीला रहा. वे यह दिखाते रहे कि हमारी तैयारी पूरी है. लेकिन मई के दूसरे सप्ताह से कोरोना का विस्फोट हुआ तो स्थिति हाथ से निकल गई. मुंबई में मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है फिर भी प्रशासन मरीजों का डबलिंग रेट, मरीज कम होने और मृत्यु दर के आंकड़ों को ढंकने में वक्त जाया करने में लगी थी. मौत के आंकड़े छुपाने के लिए सबसे पहले वार्ड वाइज रिपोर्ट को देना बंद कर दिया और अब मरीजों की जांच बंद कर आंकड़ों को कम दिखाने के प्रयास में लगी है. एन. वार्ड में डॉक्टरों और सहायक मनपा आयुक्त के बीच जांच को लेकर हुआ विवाद इसका प्रमाण है. जांच पर रोक लगाने के बाद वहां मरीजों की संख्या तेजी से घट गई. पहले 13.5  फीसदी की दर से मरीज मिल रहे थे अब वहां मरीज मिलने की दर 6.9 पर आ गई. 

रिपोर्ट नहीं दी जा रही

जिन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है  उनको  निगेटिव होने की रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है. नायर अस्पताल से वर्ली एनएससीआई शिफ्ट किए गए कई मरीजों की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. कुछ दिन के बाद दूसरा स्वाब टेस्ट किया गया. जांच रिपोर्ट आने से पहले उन्हें एनएससीआई शिफ्ट कर दिया गया . मरीजों को फोन पर बता दिया गया कि तुम्हारी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. उनमें से कई मरीजों को दूसरे राज्य जाना है.उन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जाना है, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं. मरीजों से कहा गया था कि रिपोर्ट के लिए 022-23027307  पर फोन करें. जब मरीज इस नंबर पर फोन कर रहे हैं तो उन्हें कहा जा रहा है कि आकर ले जाओ.  मरीज अस्पताल में हैं परिवार क्वारंटाइन में कैसे आऊं तो जवाब मिल रहा है कि हम तुम्हारे बाप के नौकर नहीं है जो रिपोर्ट पहुंचाने आयें. 

 

तीन दिन में कैसे घटी मरीज वृद्धि दर

27 मई    

वार्ड         वृद्धि दर      मरीज

एन वार्ड       9.6       1525

पी- उत्तर      8.5        1049

आर सेंट्रल   8.2         679

एस वार्ड       8.3        1278

आर उत्तर      7.1       309

29 मई 

 एन – वार्ड       7.5       1614

पी – उत्तर        7.3       1119

आर सेंट्रल       7.2       724     

एस वार्ड         7.8       1377

आर उत्तर       8.0        359

30 मई

एन वार्ड         6.9        1676

पी उत्तर         7.2        1239

आर सेंट्रल     7.2         776

एस वार्ड        7.4         1461

आर उत्तर      8.1         389