Bhujbal
File Pic

    Loading

    मुंबई. राज्य के खाद्य एवं नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) को उनकी धमकी का प्रत्युत्तर दिया है। उन्होंने कहा है कि पराजय सहन करने की ताकत भी होनी चाहिए। छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने पाटिल को जबान संभाल कर बोलने की सलाह दी है।

    एनसीपी नेता एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की प्रशंसा की थी। उन्होंने बनर्जी को झांसी की रानी बताया था। जिससे नाराज चंद्रकांत पाटिल ने भुजबल को धमकी देते हुए कहा था कि जमानत पर छूटे हैं, निर्दोष नहीं। बहुत तेज आवाज में नहीं बोले अन्यथा महंगा पड़ेगा।  

    पाटिल सहन शक्ति रखें

    धमकी का उत्तर देते हुए भुजबल ने कहा है कि चंद्रकांत पाटिल को पराजय सहने की शक्ति रखनी चाहिए। दुर्भाग्य से  आगे बार बार उन्हें इसी तरह पराजय का झटका पड़ने वाला है। जिसकी वजह से पराजय सहन करने की शक्ति के साथ जबान संभाल कर बोले। पाटिल ने कहा था कि भुजबल का भतीजा हमारे पास उन्हें छोड़ने के लिए निवेदन कर रहा था। इस पर भुजबल ने कहा कि हमारे  भतीजे समीर भुजबल को तो उन्होंने हमसे दो महीने पहले ही जेल में डाल दिया था। फिर वह कैसे उनके पास जाता। भुजबल ने कहा कि विवाद बढ़ाना नहीं चाहता हूं। इस लिए सलाह है कि पाटिल सहन शक्ति रखें।